धरमपुरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि शनिवार काे नगर कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कार्यालय पर मनाई।
धरमपुरी@जफर अली
कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते, उनके आदर्श, सिद्धांतों औैर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।इस माैके पर धरमपुरी नगर परिषद अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि डॉ जियाहुल हक़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र पाटीदार, नगर कॉग्रेस अध्यक्ष बाबू खान, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम वर्मा अकिल ज़मीदार, आशिक ज़मीदार, सुनील भव, असलम ज़मीदार, राजा वारसी, डॉ अजहर खान, सुदामा सेन, ज़ाकिर भव, अर्पण विश्वकर्मा, अंसार खान, रियाज खान, सल्लू नेता, मोहसीन खैराती, समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



































