Contact News Publisher
चिलचिलाती धूप व तेज गर्मी के बाद भी बच्चे रोजे रखने में पीछे नहीं रह रहे हैं। सात वर्षीय मोहम्मद अली ने शनिवार को पहला रोजा रखा। रोजा रखने के साथ ही उसने वालिदा के साथ इबादत भी की। दोपहर बाद कमजोरी आने के बाद भी वालिदा के साथ काम में हाथ बंटाया।
धार@साबिर खान
धार शहर के गुलमोहर स्थित जाकिर अली मंसूरी के सात वर्षीय बेटे मोहम्मद अली ने शनिवार को पहला रोजा रखा। रोजा रखने की जिद कर रहे अली ने दोपहर तक का समय घर में ही गुजारा। दोपहर में उसने जौहर की नमाज अदा की । शाम के समय जोर से प्यास व भूख की शिद्दत दिखी तो कमजोरी का अहसास भी किया, लेकिन असर की नमाज अदा करने के बाद उसने इफ्तारी बटवाने में अपने पापा का साथ दिया। अली का पहला रोजा रखने से परिवार और करीबियों ने हौसला अफजाई करते हुए खूब दुआएं दी।


































