दमोह के धरमपुरा में आशिकाने रसूल कमेटी के तत्वावधान में वार्षिक सालाना जलसा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
दमोह@चर्तुभुज बिट्टू दुबे
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर होने वाले दीनी जलसे में स्थानीय मौलाना हाफिजों के अलावा शायरों ने नातिया कलाम पढ़े और पैगम्बर साहब की जीवनी पर आधारित तक़रीर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें मौलाना तहसीन रज़ा साहब, हाफ़िज जाहिद साहब ने तक़रीर फरमाई इस मौके पर हाफ़िज आदिल साहब , हाफ़िज शमीम साहब ,हाफ़िज शहंशाह रज़ा साहब ,शायर ताबिश नैयर साहब, हाफ़िज आरिफ रज़ा साहब उपस्थित रहे जलसे का संचालन हाफ़िज मुनव्वर रज़ा साहब ने की जलसे में स्थानीय अकीदतमंदों की उपस्थिति रही कार्यक्रम के आखिर में सामुहिक दुआ की गई जिसमें मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ माँगी गई कमेटी द्वारा लंगर बाँटा गया। कमेटी सदस्यों में हनीफ खान सामिक खान,अहमद रजा खान ,सोमिल खान,मोहम्मद शाकिब कस्साब।






























