Contact News Publisher
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा तेंदूखेड़ा के कार्यकर्ताओं ने नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत एक बार फिर पकड़ी अवैध शराब।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
दिनांक 11/09/2021 को शाम 8:00 बजे जबेरा थाना के सिग्रामपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम- (सिग्रामपुर) में पकड़ी एक पेटी अवैध शराब जिसमें 20 पाव प्लेन और 30 पाव लाल मसाला अवैध शराब थी! जिसे दो व्यक्ति बिना नंबर की न्यू हीरो स्प्लेंडर कंपनी की मोटरसाइकिल से अवैध शराब ले जा रहे थे! जिसे भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर पुलिस को सूचना देकर एफ.आई.आर. दर्ज. कराई गई! आरोपी के नाम इस प्रकार से हैं (प्रमोद यादव पिता भूरा यादव) निवासी ग्राम- सिग्रामपुर।

































