धार पुलिस अधिक्षक श्री आदित्य प्रतापसिंह द्वारा अपराध एवं अपराधीयों पर नियंत्रण करने एवं उनके विरूध्द कठोरतम कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार व एसडीओ(पी) मनावर श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर श्री ब्रजेश कुमार मालवीया के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिंघाना उप निरीक्षक अभिषेक जाधव को कार्यवाही हेतु लगाया गया ।
मनावर@कलीम खान
जिस पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 30/08/2021 को मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की पुलिस चौकी सिंघाना क्षैत्रान्तर्गत बड़वानी मनावर रोड़ पुलिया के पास ग्राम बोरुद के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये सफेद कार क्रमांक MP09WE0812 में कही जाने के लिये खड़ा है तुरन्त दबीश दी जाये तो सफलता मिल सकती है जिस पर आरोपी संदीप पिता विरेन्द्रसिंह कुशवाह जाति राजपुत उम्र 32 साल निवासी ग्राम मुंड़ला थाना खुड़ैल जिला इन्दौर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की आरोपी संदीप के कब्जे से एक देशी 12 बोर का कट्टा व एक देशी 12 बोर का जिन्दा कारतुस जप्त कर आरोपी संदीप के विरुध्द धारा 25ए, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी संदीप से पुछताछ की जा रही है ।
आरोपी संदीप आदतन अपराधी होकर थाना खुड़ैल जिला इन्दौर का कुख्यात गुण्ड़ा बदमाश है आरोपी के विरुध्द जिला इन्दौर में 10 अपराध पंजीबध्द है जिसमें से 07 अपराध अवैध हथियार के पंजीबध्द है आरोपी के विरुध्द थाना तुकोगंज व थाना परदेशीपुरा में 02-02 अवैध हथियार के अपराध पंजीबध्द है, थाना एमआईजी में अवैध हथियार का 01 व मारपीट का 01 अपराध पंजीबध्द है, थाना एमजी रोड़ में 01 लुट का अपराध पंजीबध्द है, थाना पलासिया में अवैध हथियार का 01 अपराध पंजीबद्ध है, थाना खुड़ैल में 01 अवैध हथियार का अपराध पंजीबध्द है तथा थाना तेजाजी नगर में 01 आबकारी का अपराध पंजीबध्द है ।
आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय, चौकी प्रभारी सिंघाना अभिषेक जाधव, उनि. जितेन्द्र बघेल, सउनि. राजेश हाड़ा, प्र.आर. मुकामसिंह, आर. रमेश, आर. ओमप्रकाश, आर. दीपक, आर. राकेश, आर. नैनसिंह, आर. शिवलाल, आर. वकील का विशेष योगदान रहा ।

































