ईद-उल-अजहा की नमाज आज देश और दुनिया के साथ दमोह के अलावा पथरिया, बटियागढ़, हटा सहित पूरे जिले की ईदगाह और मस्जिदों में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अदा की गई।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
दमोह ईदगाह मस्जिद में जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मुनव्वर रजा साहब ने ईद की नमाज अदा कराई. इस मौके पर ईदगाह कमेटी अध्यक्ष आजम खान ने सभी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. वहीं मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई, विशेषकर कोरोना वायरस से निजात मिले इसके लिए विशेष दुआ की गई और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पथरिया जामा मस्जिद की ईद के मौके पर कोविड-19 के अनुसार ईदगाह मैदान में केवल 6 लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मौलाना तौसीफ हाफिज साहब ने पथरिया के ईदगाह में को ईदुल जुहा की नमाज़ अदा कराई एवं पूरे मुल्क के लिए अमनो आवाम के लिए दुआएं की गई। कोरोना महामारी के बचाव के लिए दुआए की गई। इस मौके पर पथरिया तहसीलदार आलोक जैन, थाना प्रभारी आरती चौधरी पथरिया पटवारी महेंद्र जैन सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।






























