ऑनलाइन हुई निर्वाचन प्रक्रिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई!
महू@टीम भारतीय न्यूज़
नई दिल्ली में दिनांक 15 जनवरी 2021 शुक्रवार को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव संपन्न हुए। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद भारत सरकार के
शुपालन मत्स्य पालन एवं डेयरी विभाग की सांविधिक संस्था है। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद देश की समस्त पशु चिकित्सा को विनिमय करने वाली संस्था है।
पहली बार के चुनाव ऑनलाइन पद्धति से संपन्न कराए गए जिसमें देश के समस्त राज्यों के पशु चिकित्सकों द्वारा अपने मत का उपयोग कर 11 सदस्यों को निर्वाचित किया गया। जम्मू कश्मीर राज्य के पशु चिकित्सकों द्वारा पहली बार इस मतदान में हिस्सा लिया गया।
कुल 26 निर्वाचित एवं नामांकित सदस्यों द्वारा पशु चिकित्सा क्षेत्र के सर्वोच्च सांविधिक संस्था के अध्यक्ष हेतु डॉ० उमेश चंद शर्मा एवं उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ० प्रदीप यादव का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया।
डॉ० उमेश चंद्र शर्मा पूर्व में 2014 से 2017 तक भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष रहे हैं, जिसके उपरांत अध्यक्ष पद रिक्त था। अध्यक्ष के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल होगा। अध्यक्ष के निर्वाचन प्रदेश के समस्त राज्यों के पशु चिकित्सा संघ एवं चिकित्साविदों द्वारा डॉ० उमेश चंद्र शर्मा को बधाई दी गई। डॉ उमेश चंद्र शर्मा के निर्वाचन से पशुचिकित्सकों में हर्ष व्याप्त है। डॉ० उमेश चंद शर्मा इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन एवं प्रांतीय राजपत्रित संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं।
भारतीय पशुचिकित्सा संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक डॉ० हिमांशु प्रताप सिंह ने बताया डॉ० उमेश शर्मा जी महू वेटेरिनरी कालेज से स्नातक रहे हैं और छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर वेटरनरी छात्रों का नेतृत्व करते आये हैं। बहुत हर्ष और गौरव का विषय है मध्यप्रदेश में वेटरनरी डॉक्टरों का नेतृत्व करते हुए 2014 से पूरे देश के वेटरनरी डॉक्टर्स का नेतृत्व सकुशल कर रहे हैं। डॉ० शर्मा के अध्यक्ष बनने से महू वेटरनरी कालेज के सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों में बहुत हर्ष का माहौल है।



































