डॉक्टर भूरिया ने कहा कांग्रेस को एकजुट रखना ही हम सबकी प्राथमिकता है।
आष्टा@खालिद खान
आष्टा में आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के इंदौर प्रवास के दौरान प्रथम आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा आष्टा बायपास पर भव्य स्वागत किया गया।
उपरोक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एंव युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी एंव नवनिर्वाचित जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार यादव का जितेंद्र शोभाखेड़ि, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौभाल सिंह भाटी, जनपद अध्यक्ष बलबहादुर सिंह ठाकुर ने साफा बांधकर व अन्य कांग्रेसजनों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा युवा,किसान और हर आमजन के अधिकार के लिए भाजपा सहित शिवराजसिंह चौहान और नरेंद्र मोदी की राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक हर मोर्चे पर संधर्ष किया जाएगा।
स्वागत अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर,गोपाल सिंह इंजीनियर,भैय्या मियां,आईटी सेल जिला अध्यक्ष पुनीत तिवारी,मेहरबान सिंह मूंदीखेडी,जाहिद गुडडु,सौभाल सिंह,विनीत सिंगी भी उपस्थित रहे।



































