Contact News Publisher
सफेद सोने का गढ़ कहे जानेवाले खरगोन जिले के किसानो को कपास का उचित दाम न मिलने की बात पर आयेदिन मंडी में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।
खरगोन@अब्दुल रऊफ खान
इसी क्रम में जिले की सनावद ओर कपास मंडी में बुधवार को किसानो ने हंगामा खड़ा कर दिया।यहा तक की आक्रोशीत किसानो ने बडवाह मे चक्काजाम तक कर दिया । किसानो का आरोप है की कपास खरीदी में आजकल सी सी आई मनमानी कर रही है और फसल में नमी बताकर किसानो की पसीने की कमाई पर डाका डालते दिख रही है इसी के चलते कम दाम मिलने से आक्रोशित किसानो ने हंगामा खड़ा कर दिया।
इस दौरान कपास बेचने पहुँचे किसानो ने बताया की सी सी आई 51से 57 सौ रूपये प्रति क्विंटल का दाम देकर कपास खरीदती है जबकि आज कपास में नमी बताकर चार हजार से पैतालीस सौ का भाव देकर शासन की मंशा को सरेआम चुनौती दे रही है जो निश्चित तौर पर किसान हित में नही है।
वीडियो






























