Contact News Publisherधार से अहम खबर—
धार से अहम खबर—
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने जनसाधारण को सूचना जारी की है। धार शहर वितरण केन्द्र के अंतर्गत 33/11 केवी नौगाँव ग्रिड से निकलने वाले 11 केवी त्रिमूर्ति नगर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
धार@साबिर खान Fm
कंपनी के अनुसार, इस कार्य के चलते 14 सितंबर 2025 (रविवार) को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान त्रिमूर्ति नगर, बसंत विहार, कोर्ट परिसर, सिल्वर हिल, काशीबाग, मगजपुरा, तिरूपति नगर, शरद नगर, ऑफिसर कॉलोनी, भोज नगर और आसपास की कॉलोनियों में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
बिजली कंपनी ने बताया कि कार्य की आवश्यकता अनुसार बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। यह जानकारी धार शहर वितरण केन्द्र के सहायक यंत्री द्वारा दी गई है।

































