धार जिले में रिक्त पडे अर्थात् 0 शिक्षिकीय शालाओं में शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर आदिवासी समाज द्वारा आज क्लेक्टर महोदय धार को सौंपा ज्ञापन।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
ज्ञापन के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता विजय चोपड़ा द्वारा बताया गया की हमने आवेदन के माध्यम से माननीय कलेक्टर महोदय जी से मांग की गई की तिरला, नालछा धार के साथ सम्पूर्ण जिले में जीतने भी अन्य शालाओं में शिक्षक या शिक्षिकाए अतिशेष हैं उन्हे रिक्त पदेन शालाओं में पदस्थ किया जावे ताकि दिनों दिन बड़ रहीं शिक्षा के आभाव की समस्याएं पूर्ण हो सकें तिरला, नालछा, धार व संपूर्ण धार जिले के सभी विद्यालयों में अभी भी सैकड़ों शालाएं शिक्षक विहीन है। लेकिन शासन प्रशासन बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहीं हैं। जिससे छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार की और जा रहा हैं।
एक और हजारों करोड़ों शासन जनजाति कार्य विभाग को शिक्षा स्तर सुधारने, या शिक्षा के नाम पर खर्च किया जा रहा है और दूसरी और धरातल पर बहुत कुछ नदारद हैं कही शालाओं में अतिथि शिक्षक तक नहीं है। और धार आदिवासी बाहुल्य होने के कारण पहले से ही यहां शिक्षा का अभाव है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक शिक्षा का स्तर आज भी गिरते जा रहा है। आवेदन के दौरान माननीय कलेक्टर महोदय ने आश्वाशन दिया बहुत जल्द हम बैठक कर निर्णय लेंगे जनहित में निर्णय लेंगे। ज्ञापन के दौरान लोकेश मुजाल्दा,अंकिता अमलियार,निरपाल बघेल, अमृत मेड़ा,सुरेश खराड़ी,राहुल वसुनिया, नन भूरिया, राज वसुनिया,विजय मंडलोई,किशन डावर,रमेश चौहान,आदि उपस्थित रहे।


































