महालक्ष्मी आदिवासी महिला साख सहकारी संस्था मर्यादित धार की 18 वीं वार्षिक साधारण सभा संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा चौहान की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथी कुं. नीलम भंवर ैक्व्ध्च्ॅक् देवास तथा विषेष अतिथि मुकामसिंह भंवर प्राचार्य भोज कन्या शा.उ.मा. विद्यालय धार की उपस्थिति में अनिल प्लाजा में आयोजन किया गया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
कार्यक्रम का प्रारंभ मॉं सरस्वती पूजन के पश्चात संस्था के प्रबंधक श्री व्ही.एस. चौहान सेवा निवृत ऑडिट ऑफिसर के द्वारा आय व्यय, लाभ-हानि, स्थिति विवरण पत्रक का वाचन किया गया एवं वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया तथा गत आमसभा की कार्यवाही एवं संचालक मंडल की मासिक बैठकों तथा स्वीकृत बजट से कम/अधिक व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर आमसभा से स्वीकृति ली गई। सभा का संचालन श्रीमती शारदा भॅंवर उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। आमसभा में संस्था के सदस्यों के आर्थिक विकास के लिए सहकारिता के माध्यम से छोटी छोटी बचत कर संस्था में जमा करने से जरुरतमंद आर्थिक रुप से कमजोर समाज की महिलाओं को अधिक से अधिक लाभा पहुॅंचाने एवं सहकारिता के लाभ पर विचार रखे, सहकारिता विभाग के ऑडिट ऑफिसर श्री आर.एस. कलेष द्वारा सदस्यों को अपने ऋण को नियमित चुकाने एवं जमानत देते समय ऋण लेने वाले के सदस्य के प्रति जमानतदार उत्तरदायी होकर सहभागी होने एवं वसूली नही होने की स्थिति में माननीय न्यायालय में वसूली की कार्यवाही हेतु ऋणी सदस्यों एवं जमानतदारों से वसूली की जाने संबंधी जानकारी देकर किसी भी ऋणी सदस्यों को डिफाल्टर नही होने बाबद अपने विचार रखकर सदस्यों को सदस्यों को मार्गदर्षन दिया। विषेष अतिथि श्री मुकामसिंह भॅंवर एवं संस्था की संचालक व पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लीला तडवाल एवं श्रीमती दुर्गा डावर पूर्व संचालक, श्री एम.एस. अखाडे विषेष आमंत्रित अतिथि द्वारा भी संस्था को कैसे मजबूत किया जाय, संस्था में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड कर सहकारिता के लाभ से अवगत कराते हुए समाज के आर्थिक रुप से पिछडी महिलाओं का उत्थान करने एवं भविष्य में संस्था अधिक उन्न्ती करने पर षिक्षा, छात्रावास, एवं समाज की धर्मषाला आदि का निर्माण कर समाज को लाभ पहुॅंचाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किये। अंत में आभार प्रदर्षन समाज के युवा जो कि समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका में रहते है श्री जुवानसिंह बघेल द्वारा समाज के उत्कृष्ट बच्चों एवं उत्कृष्ट सदस्यों को पारिश्रमिक देकर प्रोत्साहित करने एवं आमसभा में समाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी 1 घंटे के लिए रखने के सुझाव दिये गये एवं उपस्थित सदस्यों को उपस्थित एवं सहयोग के लिए आभार माना।






























